अल्मोड़ा: ढाई हजार राशन कार्ड किए गए निरस्त, ऑनलाइन अपडेट नहीं कराने पर कार्रवाई

अल्मोड़ा में राशन कार्ड को आधार से ऑनलाइन अपडेट नहीं कराने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

करीब ढाई हजार राशन कार्ड धारकों को अब राशन नहीं मिलेगा, क्योंकि ये लोग राशन कार्ड को आधार से ऑनलाइन अपडेट नहीं करा पाए। इन ढाई हजार राशन कार्डों को जिला पूर्ति विभाग ने निरस्त कर दिया है। राशन कार्डों में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए जिले में पूर्व में राशन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन कराने की एक तिथि तय की गई थी। निर्धारित समय सीमा में ज्यादातर कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन आधार से लिंक कर दिया। ऐसे में अब राशन कार्ड धारकों को बिना ऑनलाइन कराए अब राशन नहीं दिया जाएगा।

जिला पूर्ति निरीक्षक के मुताबिक, जिले में पहले 1 लाख 49 हजार राशन कार्ड थे। अब ढाई हजार कार्ड निरस्त करने के बाद जनपद में राशन कार्डों की संख्या 1 लाख 45 हजार रह गई है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जिनके राशन कार्ड निरस्त हुए हैं, अगर वो आधार कार्ड को अभी भी ऑनलाइन अपडेट कराते हैं तो उन्हें फिर से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.