उत्तराखंड के दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों की घर वापसी जारी है। गुरुवार को हरियाणा में फंसे प्रदेश के करीब 4535 यात्रियों को उत्तराखंड वापस लाया गया है।
इनमें तीन हजार से ज्यादा यात्री बसों से पहुंचे, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग अपने वाहनों से उत्तराखंड लौट आए। अब तक दूसरे राज्यों से उत्तराखंड पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11445 हो गई है। अभी और लोगों को लाया जाना है। उत्तराखंड लौटने के लिए अब तक 170252 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं जो लोग उत्तराखंड से दूसरे राज्यों में जाना चाहते हैं, उनमें से 26,765 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
उत्तराखंड वापसी के बाद मजदूरों को उनके गृह जिले में भेजा जा रहा है। हरियाणा से लाए गए हजारों मजदूरों में से करीब 938 लोग अल्मोड़ा जिले के था। जन्हें उनके शहर भेजा गया। इसके लिए रोडवेज की 38 बसों की व्यवस्था की गई। अल्मोड़ा पहुंचे लोगों को पहले एक होटल में रखा गया है। जहां उनका चेकअप किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें अपने घर जाने की इजाजत दी जाएगी।
हरीश भंडारी की रिपोर्ट
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.