उत्तराखंड: कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर प्रदेश के लिए बुरी खबर, नैनीताल के लिए ‘GOOD NEWS’ है!

उत्तराखंड में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। सूबे में कोरोना वायरस के अब तक 1537 मामले सामने आ चुके हैं। अकेले मंगलवार को 126 ने मामले सामने आए।

इस बीच राहत की बात सिर्फ इतनी है कि 749 लोग किलर वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 719 एक्टिव केस हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में पांच, राजधानी देहरादून में 21, पिथौरागढ़ में सात, हरिद्वार में सात, नैनीताल, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में 72 औक उत्तरकाशी में एक कोरोना संक्रमित केस सामने आए।

कोरोना संकट के बीच राजधानी देहरादून में दूसरे राज्यों से आने वाले 10 साल तक के बच्चों, 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को होम क्वारंटीन से छूट दी गई है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, परिजनों की मौत पर आने वाले लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भी इससे राहत दे दी गई है। हालांकि उन्हें ये सुविधा नोडल अधिकारी और स्वास्थ्य जांच टीम की इजाजत के बाद ही मिलेगी।

नैनीताल के लिए अच्छी खबर

कोरोना को लेकर नैनीताल वालों के लिए मंगलवार को अच्छी खबर आई। नैनीताल को मंगलवार को रेड जोन से हटा दिया गया है। जिले में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जा सकेंगे। इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट गाइडलाइन के नियमों के मुताबिक 50 फीसदी सवारी के साथ गाड़ियों को चलाने की अब इजाजत होगी। साथ ही जिले में होटल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थलों को भी खोल दिए गया है। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजेशन के नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.