लद्दाख में चल रहे भारत और चीन के तनाव के बीच उत्तराखंड में भी सीमा पर चीनी सेना की सक्रियता की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि चमोली जिले की मलारी घाटी में बाड़ाहोती के निकट वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना की सक्रियता देखी गई है। हालांकि शासन और स्थानीय प्रशासन ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। उत्तराखंड की 345 लंबी सीमा चीन से सटी है। इसमें से 100 किलोमीटर लंबी सीमा चमोली जिले में है। जोशीमठ से 102 किलोमीटर दूर स्थित भारत की अंतिम पोस्ट रिमखिम से बाड़ाहोती तीन किलोमीटर दूर है।
करीब 30 वर्ग किलोमीटर में फैले बाड़ाहोती चारागाह में स्थानीय लोग मवेशी लेकर आते हैं। इस संवेदनशील क्षेत्र में पहले कई बार चीनी सेना अतिक्रमण करती रही है। हालांकि सेना और भारत-तिब्बत सेना पुलिस बल (आइटीबीपी) के जाबांजों ने हर बार चीनी सैनिकों की हिमाकत का मुंह तोड़ जवाब दिया है।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों चीनी सेना की एक प्लाटून बाड़ाहोती इलाके के आसपास देखी गई। सेना चीनी सैनिकों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखे हुए है। पिछले वर्ष लद्दाख में तनाव के बाद उत्तराखंड से लगी सीमा पर भी सेना के जवानों की संख्या बढा दी है। दूसरी ओर अपर मुख्य सचिव (गृह) आनंद वर्द्धन ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
This website uses cookies.