उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की हुई घोषणा, 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा सत्र

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र अस्थाई देहरादून में 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक चलेगा।

अपर सचिव विधायी महेश कौशिबा ने इस जानकारी की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, सत्र आयोजित करने की सूचना विधानसभा को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र अस्थाई राजधानी देहरादून में करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। 16 नवंबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। गौरतलब है कि विधायी विभाग ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक देहरादून विधानसभा में सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास गया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में शीतकालीन सत्र आयोजित कराने की मांग विपक्ष कर रहा था, लेकिन दो निर्दलीय और एक बीएसपी विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीतकालीन सत्र देहरादून में कराने का आग्रह किया था। तीनों ही विधायकों ने गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र कराने का अपना सुझाव दिया था।

सरकार विधानसभा के शीकालीन सत्र में अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाएगी। इसके साथ ही सत्र में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिलने वाले क्षैतिज आरक्षण का अध्यादेश, राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का संशोधन सहित कई अन्य नियमावली, रिपोर्ट और लेख प्रतिवेदन सदन में पेश किए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.