उत्तरकाशी के सेब का भारत समेत पूरी दुनिया में बजेगा डंका! इस खास कदम से अब बनेगी खास पहचान

उत्तरकाशी में सेब की खेती करने वाले किसानों के सपने पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। यहां के सेब को धीरे-धीरे एक खास पहचान मिलनी शुरू हो गई है।

प्रदेश सरकार भी उत्तरकाशी के किसानों की मदद करने में जुटी हुई है, ताकि यहां के सेब को एक खास पहचान मिल सके। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिले के किसानों को उद्यान विभाग की ओर ‘उत्तराखंड एप्पल’ नाम से दो लाख पेटियां सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अलावा उद्यान विभाग की ओर से पहली बार सेब काश्तकारों की मांग पर 150 सेब बागवानों को हाई डेंसिटी की पौध भी दी जा रही है। सरकार की कोशिश है कि जिले में सेब उत्पादन में बढ़ावा मिल सके। साथ ही जिले के सेब भारत समेत पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान बनाएं।

उत्तरकाशी के सेब एक खास किस्म की मिठास और साइज के लिए मंडियों में अलग पहचान है। इससे पहले किसान हिमाचल के कार्टन का इस्तेमाल करते थे। जिससे यहां के सेब हिमाचल प्रदेश के नाम से बिकती थी। सेब उत्तराखंड का होता था और ब्रांडिंग हिमाचल प्रदेश की होती थी। लेकिन अब सरकार के इस कदम से उत्तराखंड की ब्रांडिंग होगी। जाहिर है सीधे तौर पर यहां के किसानों को फायदा मिलेगा।

जिले में पहली बार 10 लाख वर्ग किलोमीटर पर सेब के फलों को ओलों से बचाने के लिए सब्सिडी पर वाइट शेड भी मुहैया करवाई गई है। इन सुविधाओं के मिलने से किसानों ने खुशी जाहिर की है। जिले में हर साल 20 हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन किया जाता है। जिले में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन आराकोट बंगाण और मोरी इलाके में होता है। अकेले इन इलाकों में 10 हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन किया जाता है। इसके अलावा हर्षिल घाटी समेत पुरोला और नौगांव में भी सेब का उत्पादन किया जाता है। उम्मीद है आने वाले दिनों में सिर्फ देश में ही नहीं पूरी दुनिया में उत्तराखंड के सेब की अलग पहचान बनेगी, इसमें उत्तराकाशी का सबसे बड़ा योगदान होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.