उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार शाम को सेना का वाहन हादसे का शिकार हो गया।
बताया जा रहा है कि सेना का ये वाहन टंगणी के पास बेकाबू होकर अचानक 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन जवानों के घायल होने की खबर है। सूचना के मुताबिक, सेना का ये वाहन शाम करीब चार बजे सामग्री लेकर गौचर से औली जा रहा था इसी दौरान ये हादसा हो गया।
वहान के खाई में गिरने की सूचना स्थानीय पुलिस-प्रशासन को मिली। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद घायल तीनों जवानों को जोशीमठ में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इससे पहले 6 जुलाई और दस जुलाई को भी सामग्री लेकर जा रहा सेना का वाहन खाई में गिर गया था।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में रक्षा बंधन से ठीक पहले हादसे से कोहराम, मलबे में दबकर 3 भाई-बहनों की मौत, घर में पसरा मातम
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: राजभवन में तांडव मचाने वाला बंदरों का ‘लीडर’ पकड़ा गया, बेहद खूंखार था
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.