उत्तराखंड: नंदा देवी मंदिर पर लगने वाले मेले पर कोरोना की मार

देशभर में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का असर दूसरी चीजों के साथ तीज-त्योहारों पर भी पड़ रहा है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नंदा देवी मंदिर में हर साल लगने वाले मेले पर इसका असर पड़ा है।

इस बार यहां लगने वाला मेला भव्य नहीं होगा। हालांकि समिति लोगों के साथ विधिवत पूजा-पाठ कर 23 अगस्त से सादगी के साथ इस मेले को सांकेतिक रूप से शुरू किया जाएगा। मेले की शुरुआत पूजा-पाठ समेत दूसरे क्रिया कलापों को ऑनलाइन और लोकल केबल ऑपरेटरों के जरिये से लोगों को दिखाया जाएगा। मंदिर में दर्शन भी सीमित मात्रा में श्रद्धालु कर सकेंगे।

नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि इस साल होने वाले नंदा देवी मेले के आयोजन के संबंध में प्रशासन के साथ बैठक कर रूप रेखा निर्धारित की गयी। उन्होंने बताया कि इस साल कोविड-19 वायरस को देखते हुए रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंदिर परिसर में दुकानें वैगरह नहीं लगेंगी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त से शुरू होने वाले नंदा देवी मेले का शुभारंभ गणेश पूजा के साथ होगा। 24 अगस्त को केले के खामो को आमंत्रित किया जायेगा। 25 अगस्त को केलो के खामो को मंदिर परिसर में लाया जायेगा और 28 अगस्त को मेले का विधिवत् समापन होगा।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए समित संख्या में ही इस आयोजन की अनुमति दी गयी है, साथ ही केंद्र औरवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। मंदिर परिसर में निश्चित दूरी पर गोले लगाकर श्रद्धालु उसमें पूरी समाजिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर के गेट पर मेडिकल की टीम द्वारा चेकअप किया जायेगा साथ  सामाजिक दूरी का पालन हो इसके लिए पुलिस बल भी जगह-जगह पर तैनात किये जायेंगे।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.