उत्तराखंड में चुनावी नतीजों से पहले बीजेपी में घमासान! सीएम धामी और मदन कौशिक दिल्ली तलब

उत्तराखंड में चुनावी नतीजों के आने से पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

बीजेपी में जहां एक ओर भितरघात के आरोप हैं तो वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कथित पत्र और ट्वीट इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। इसमें कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की बात कही गई। हालांकि, कौशिक ने स्पष्ट किया कि पत्र और ट्वीट, दोनों फर्जी हैं।

वहीं. अब उत्तराखंड बीजेपी में मचे घमासान से आलाकमान अलर्ट हो गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज दिल्ली तलब किया गया है। जहां अमित शाह खुद मामले की पूरी जानकारी लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बीजेपी के कई विधायकों द्वारा पार्टी संगठन पर लगाए गंभीर आरोपों पर रिपोर्ट सौपेंगे। सीएम धामी गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

आरोपों की जद में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी आ गए हैं। भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके और वर्तमान में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे मदन कौशिक पर अपनी विधानसभा सीट के साथ-साथ प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी थी। प्रदेश भाजपा में पिछले दो दिनों से मचे सियासी घमासान पर सख्त रवैया अपनाते हुए भाजपा आलाकमान ने पूरे मामले पर प्रदेश से रिपोर्ट भेजने को कहा था। जिसे लेकर अब कौशिक और सीएम धामी दिल्ली पहुंच रहे हैं। चुनावी परिणाम से पहले इस तरह के घटनाक्रम से विपक्षियों को मौका मिल गया है। वह भी बीजेपी पर कटाक्ष कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.