उत्तराखंड चुनाव: हरिद्वार में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जानें क्या है वजह

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान एमजेएन पीजी कालेज के पोलिंग बूथ पर बैठे भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए।

बताया जा रहा है कि दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इसी बीच उनमें नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामें की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। दरअसल, जिले के एसएमजेएन मतदान केंद्र के बाहर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

दोनों ही पार्टी के कार्यकर्त्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। फिर क्या था कांग्रेस के कार्यकर्त्ता भी सामने आ गए। दरअसल, जिले के एसएमजेएन मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों ही पार्टी के कार्यकर्त्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

एक महिला ने राजपुर स्थित एक बूथ पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट पर अभद्रता का आरोप लगाया है। साकेत कालोनी निवासी महिला डेजी चौधरी ने बताया कि सुबह वह करीब 11 बजे राजपुर स्थित पोलिंग बूथ नंबर 64 में मतदान करने के लिए गई थी। इस दौरान भाजपा के पोलिंग एजेंट प्रदीप सिंघल ने उनके साथ गाली-गलौज किया।

महिला ने बताया कि वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना मतदान करने गई थी, लेकिन बिना कोई बात पोलिंग एजेंट ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में डालनवाला कोतवाली में शिकायत दी गई है, जल्द ही वह पोलिंग एजेंट की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.