उत्तराखंड में पिथौरागढ़ पुलिस ने निवेश के नाम पर उपभोक्ताओं से 4.42 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में महिला समेत दो लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया है।
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कंपनी की मालकिन देविका पालीवाल और प्रबंधक कमल सिंह थापा के खातों में रकम जमा कराई थी। बाद में कंपनी की ओर से उन्हें तीन लाख पांच रूपये लौटा दिये गये लेकिन शेष धनराशि वापस नहीं दी जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो जांच में पता चला कि कंपनी फर्जी है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एक पुलिस दल का गठन किया गया। टीम ने दोनों आरोपियों देविका पालीवाल, चंद्रबदनी सेवली और कमल सिंह थापा को देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.