कुमाऊं से राज्यपाल बनने वाले भगतदा हैं तीसरी शख्सियत, उनके अलावा इन दिग्गजों ने बढ़ाया इस क्षेत्र का मान

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर कुमाऊं समेत पूरा उत्तराखंड गर्व महसूस कर रहा है।

भगत सिंह कोश्यारी को राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद बागेश्वर जिले के चेताबगड़ गांव के लोगों में खुशी की लहर है। 67 साल के कोश्यारी इसी गांव में जन्मे थे। भगत सिंह कोश्यारी इस क्षेत्र से राज्यपाल बनने वाले तीसरी शख्सियत हैं। कुमाऊं से कोश्यारी के आलावा इस क्षेत्र के दो और दिग्गजों ने राज्यपाल बनकर इस इलाके का मान बढ़ाया था। इससे पहले अल्मोड़ा के भैरव दत्त पांडे और नैनीताल के दिग्गज कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी को राज्यपाल बनने का अवसर मिल चुका है।

एनडी तिवारी:

नैनीताल जिले के बल्यूटी गांव में 18 अक्टूबर 1925 को जन्मे नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। वो केंद्र सरकार में वित्त और उद्योग मंत्री रहने के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। साल 2007 में उन्हें आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। 18 अक्टूबर, 2018 को एनडी तिवारी का निधन हो गया था।

भैरव दत्त पांडे:

अल्मोड़ा मूल के आइसीएस रहे भैरव दत्त पांडे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार में कैबिनेट सचिव थे। भैरव दत्त पांडे पश्चिम बंगाल और पंजाब के राज्यपाल रहे थे। उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। कुछ समय के लिए वो चंडीगढ़ के उप-राज्यपाल भी रहे थे। भैरव दत्त पांडे का जन्म अल्मोड़ा में 17 मार्च, 1917 को हुआ था। 4 अप्रैल, 2009 को उनका निधन हो गया था।

डीके जोशी:

एडमिरल डीके जोशी अंडमान-निकोबार के उप-राज्यपाल हैं। चार जुलाई, 1954 को अल्मोड़ा में जन्मे जोशी परम विशिष्ट मेडल समेत कई सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। रिटायर होने के बाद वो रानीखेत में रहने लगे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.