CM तीरथ सिंह रावत का बड़ा फैसला, कहा- जरूरत पड़ने पर सीएम आवास भी कोविड संक्रमितों के लिए दिया जाएगा

कोरोना की तीसरी लहर के लिए सरकार की तैयारियों पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार फिर से हरकत में आ गई है।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने यह तक कह दिया है जरूरत पड़ी तो सीएम आवास भी कोविड के लिए लगा दिया जाएगा। कोविड-19 की दूसरी लहर के लिए कोई तैयारी नहीं होने के चलते जो बुरा दौर पूरे देश के साथ उत्तराखंड ने भी देखा वह दुबारा न आए ऐसा हर कोई चाहता है लेकिन कोशिश करने के लिए के लिए खुद कोई तैयार नहीं है।

आलम यह है कि महामारी को लेकर भी हाईकोर्ट को बार-बार सरकार पर फटकार लगानी पड़ी है और तब जाकर प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ रहा है। दूसरे दौर की कोई तैयारी नहीं थी और देखते ही देखते हजारों लोग महामारी का शिकार बन गये। अब वैज्ञानिक लगातार तीसरी लहर के आने की चेतावनी दे रहे हैं लेकिन राज्य की सरकार और अन्य राजनैतिक दल इस समय चुनावी मोड में आ गये हैं। तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है लेकिन उसके लिए सरकार ने क्या इंतजाम किए हैं इसके बारे में कोई जानकारी किसी के पास नहीं है। बच्चों के लिए वैसे तो कुछ कोविड अस्पताल तैयार किए गये हैं लेकिन पर्वतीय जिलों के लोगों के लिए शायद यह एक और भारी मुसीबत का दौर साबित होगा।

कोर्ट की फटकार के बाद सरकार हरकत में आई और एक बार फिर सरकारी अमला तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रखी है। जरूरत पड़ने पर सीएम आवास को भी कोविड संक्रमितों के लिए दिया जाएगा।

उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि जिलों में होटलों को कोविड सेंटर के तौर पर प्रयोग करने के लिए तैयार किया जाएगा। सीएम ने कहा कि दूसरी लहर की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन इस दौर को उन्होंने नजदीक से देखा है।

एसडीआरएफ और पुलिस कर्मियों ने मृतक लोगों का अंतिम संस्कार किया। लेकिन अब तीसरी लहर के लिए पूरी तैयारी है। कहा कि कांग्रेस का काम धरना प्रदर्शन करने तक ही सीमित है। सीएम ने सवाल उठाया है कि कांग्रेस बताए किस कोविड मरीजों के लिए क्या किया है। कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि पूरे कोविड काल में कांग्रेस ने जनता को राहत देने के लिए क्या कार्य किए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.