उत्तराखंड की राजधानी में आज बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक होनी है। ये बैठक देहरादून के कैंट एरिया में बीजापुर गेस्ट हाउस में होगी।
इस बैठक में कई दिग्गज शामिल होंगे। यही वजह है कि बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी देहरादून में ही मौजूद हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। शनिवार को बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने पहले रायपुर ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत के तहत मिलकर बनाई जा रही एलईडी लाइट प्रोडक्ट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने थानो में संचालित ग्राम में निधि कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेंटर और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने वाले कृषि विपणन सेंटर का जायजा लिया। वहीं, देहरादून पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को देहरादून सचिवालय में कृषि संशोधन बिल पर सरकार का पक्ष मीडिया के सामने रखा।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.