उत्तराखंड में स्कूलों को खोलने की तैयारी के बीच अभिभावकों का सवाल, बच्चों को हुआ कोरोना तो कौन होगा जिम्मेदार?

कोरोना काल के बीच उत्तराखंड में स्कूलों को तीन चरणों में खोलने की तैयारी चल रही है। इस बीच स्कूल संचालक और अभिभावक आमने-सामने आ गए हैं।

आमने-सामने की वजह कोरना है। सवाल ये है कि अगर स्कूल में बच्चा जाता है और कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। संचालकों का कहना है कि बच्चों की पूरी जिम्मेदारी अभिभावकों को ही लेनी होगी। वहीं, अभिभावक संगठन ने इसे मानने से इनकार कर दिया है।

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने कहा था कि बच्चों की जिम्मेदारी सामूहिक होनी चाहिए। स्कूल लेकिन संचालकों ने ये मानने से इनकार कर दिया है। संचालकों ने सरकार को पत्र लिखकर शिक्षकों को कोरोना वारियर्स घोषित कर इनका बीमा करने की मांग भी रखी है। निजी स्कूल संचालकों की ओर से सरकार को पत्र देने और अभिभावकों को ही पूर्ण रूप से जिम्मेदारी की बात को लेकर अभिभावक संघ ने भी कड़ा ऐतराज जताया है।

नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि अभिभावक निजी स्कूल संचालकों की इस बात को किसी भी हालत में नहीं मानेंगे। अभिभावक अपने बच्चों के डेथ लेटर पर किसी भी कीमत पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। ये भी मांग की है कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक स्कूलों को न खोला जाएं।

उधर, शिक्षा विभाग ने ये साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से स्कूल तीन चरणों में खोले जाएंगे। इसी ऐलान के बाद से स्कूल संचालकों में खलबली मची है। स्कूल संचालक इस बात को लेकर परेशान हैं कि अगर स्कूल संचालित होने के बाद स्कूल में शिक्षकों या बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आते हैं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.