गढ़वाल में डोल रहा है ‘डिजिटल इंडिया’ का ‘डी’! सांसद तीरथ सिंह रावत ने संसद में उठाया ये मुद्दा

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने संसद में BSNL की कनेक्टिविटी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस परेशानी को दूर किया जाए।

सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि चमोली जिले के थराली, नारायणबगड़, देवाल समेत कई इलाकों में BSNL की कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूरदराज से ग्रामीण बैंक, पोस्ट ऑफिस और ब्लॉक मुख्यालय में अपना काम कराने के लिए आते हैं, लेकिन कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ता है।

सांसद ने कहा कि इसी साल फरवरी के महीने में डाकघर में लगा मॉडेम जल गया था। इसकी सूचना डाकघर के पोस्टमास्टर के जरिए आला अफसरों को दी गई थी, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी दूसरा मॉडेम नहीं लगाया गया। ऐसे में डाकघर का काम प्रभावित हो रहा है। मॉडेम जलने की वजह से डाकघर के ग्राहकों के साथ कर्मियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

एक तरफ जहां ग्राहकों के बैंकिंग काम नहीं हो पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पोस्ट ऑफिस के कर्मियों को डाक लगाने या भेजने के लिए दूसरे पोस्ट ऑफिस जाना पड़ता है, ताकि पोस्ट ऑफिस के डाक संबंधी काम पर असर न पड़े। सरकार डिजिटल इंडिया के तहत डाक और बैंकिंग सेवाओं को ऑनलाइन करा चुकी है। लेकिन समस्या से रूबरू कराने के बावजूद डाक विभाग थराली को मॉडेम मुहैया नहीं हो पाया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.