उत्तराखंड में तेजी से बढ़ा रहा ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकडा, 155 पहुंची मरीजों की संख्या

त्तराखंड में ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है।

स्टेट कट्रोल रूम के अनुसार एम्स ऋषिकेश में 99 मरीज भर्ती हैं। जबकि हिमालयन हॉस्पिटल में 20, महंत इंद्रेश में 10 और दून मेडिकल कॉलेज में नौ मरीजों का इलाज चल रहा है। ब्लैक फंगस से संक्रमित होने के बाद 14 मरीजों की मौत हो चुकी है और अभी तक 13 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में गुरुवार को म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। एम्स में अब तक कुल 110 केस आ चुके हैं। इनमें 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

अब एम्स में म्यूकोर माइकोसिस से ग्रसित 99 मरीज भर्ती है। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि गुरुवार को 2 गंभीर मरीजों देहरादून निवासी एक 60 वर्षीय पुरुष व बिजनौर यूपी निवासी 58 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

अब एम्स अस्पताल में म्यूकोर माइकोसिस के शेष 99 मरीज भर्ती हैं। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। गुरुवार को यूपी और उत्तराखंड से 9 नये मरीज भर्ती किये गये हैं। उन्होंने बताया कि अब एंटी फंगल इंजेक्शन की भी कमी नहीं है। उत्तराखंड सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.