फरार यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कटारिया के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
बॉबी कटारिया के खिलाफ ये गैरजमानती वारंट स्पाइसजेट की फ्लाइट में धूम्रपान करते हुए एक वीडियो के सिलसिले में जारी किया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी तनु शर्मा ने कहा कि हम उसे जल्द ही गिरफ्तार करेंगे।
इससे पहले देहरादून पुलिस ने बॉबी कटारिया के पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोप है कि मसूरी देहरादून मार्ग पर कटारिया ने सरेआम शराब पी थी और सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारा था।
बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून के थाना कैंट में आईपीसी की धारा 290/510/336/342 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। कई धाराओं मुकदमा दर्ज होने और कई नोटिस देने के बाद भी बॉबी कटारिया कैंट थाने में बयान के लिए पेश नहीं हुआ। ऐसे में बॉबी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश की कार्रवाई जारी रखी है।
उधर, दूसरी तरफ बीती 23 अगस्त को बॉबी कटारिया ने देहरादून सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल की, लेकिन वो कोर्ट पेश नहीं हुआ था। जबकि, सुबह से ही पुलिस, एसओजी समेत इंटेलिजेंस की टीमें उसे दबोचने के लिए टकटकी लगाकर मुस्तैदी से खड़ी रही, लेकिन बॉबी कटारिया के न पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा था। ऐसे में बॉबी कटारिया पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने देहरादून एसएसपी को कुर्की के आदेश भी दिए थे।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ था। जिसमें बॉबी कटारिया देहरादून- मसूरी रोड पर कुर्सी व टेबल लगाकर सरेआम शराब पीता नजर आया। साथ ही बुलेट से खतरनाक स्टंट भी करता दिखा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन बॉबी कटारिया ने उल्टा ही उत्तराखंड पुलिस को ललकारा था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.