उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 6 दिन में 31 घंटे 29 मिनट तक चला सदन

उत्तराखंड विधानसभा का 6 दिवसीय बजट सत्र में बजट पास होने के बाद शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया।

सत्र में कुल 31 घंटे 29 मिनट तक संचालित हुआ। विधानसभाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि एक मार्च से भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आहूत हुए बजट सत्र कोरोना महामारी जैसी अपरिहार्य परिस्थितियों में भी शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि सदन के भीतर अधिकांश कार्यवाही हास-परिहास के माध्यम से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने विपक्ष एवं पक्ष के सभी माननीय सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अग्रवाल ने बताया कि सत्र के दौरान विधान सभा को 630 प्रश्न प्राप्त हुए, जिसमें 11 अल्पसूचित प्रश्न में तीन उत्तरित, 186 तारांकित प्रश्न में 50 उत्तरित, 352 आताराकिंत प्रश्न में 85 उत्तरित किये गये। कुल 81 प्रश्न अस्वीकार किये गये।

उन्होंने बताया कि 32 याचिकाओं में से सभी याचिका स्वीकृत की गयी। वहीं नियम 300 में प्राप्त 28 सूचनाओं में 25 सूचनाएं ध्यानाकर्षण के लिये, नियम 53 सूचनाओं में आठ स्वीकृत एवं 19 ध्यानाकर्षण के लिये रखी गयी। नियम 58 में प्राप्त 23 सूचनाओं में सभी को स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि नियम 299 में दो सूचना प्राप्त हुई, जो कि स्वीकृत की गयी, नियम 310 में प्राप्त चार सूचनाएँ नियम 58 में स्थानांतरित की गई।

उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान 24वीं बार ऐसा हुआ कि सदन के भीतर प्रश्नकाल में माननीय सदस्यों द्वारा पूछे गये सभी तारांकित प्रश्न निश्चित समायावधि (एक घण्टा 20 मिनट) में उत्तरित हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार विधानसभा सत्र की कार्यवाही को उत्तराखंड डीआईपीआर फेसबुक पेज में लाइव दिखाया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.