अल्मोड़ा: 11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तराई इलाके में जा रहे थे बेचने

अल्मोड़ा पुलिस ने 11 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों पहाड़ी इलाकों से गांजा तस्करी कर तराई के इलाके में बेचने जा रहे थे।

भिकियासैण चौकी पुलिस को शनिवार को यह सफलता हाथ लगी है। पुलिस के मुताबिक, भिकियासैण पुलिस की ओर से पुलिस चौकी के पास स्थित तिराहे पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोका और दोनों की जांच की तो उनके पास बैग से 11.29 किग्रा गांजा बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों में से बलबीर सिंह उर्फ बल्ली कुंडेश्वरी, उधमसिंह नगर और धीरज गिरी टांडा, काशीपुर निवासी मजदूरी का काम करते हैं और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बरामद गांजा को पहाड़ों से तस्करी कर तराई में बेचने के लिये ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ भतरौजखान में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुटी है

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.