उत्तराखंड में आज शाम 5 बजे होगा कैबिनेट विस्तार, जानें कौन बनेगा मंत्री और किसकी होगी छुट्टी!

उत्तराखंड में नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब कैबिनेट का विस्तार होगा।

उत्तराखंड राजभवन के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे होगा। इसके साथ ही खबरों का बाजार गर्म हो गया है कि किसे कैबिनेट में जगह मिलेगी और किसकी छुट्टी होगी। खबरों के मुताबिक, मंत्री मदन कौशिश की छुट्टी हो सकती है। इसी के साथ ही सरकारी प्रवक्ता का पद भी उनसे लिया जा सकता है।

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के मुताबिक, 11 विधायकों को आज पद और गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संसदीय बोर्ड के सदस्यों की ओर से कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर चर्चा की जा रही है। दोपहर तक नाम फाइनल हो जाएंगे। खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि कौशिक के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद को भी कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है।

गढ़वाल और कुमाऊं के विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया  जा सकता है। यमकेशवर विधायक ऋतू खंउूरी, डिडिहाट से बिशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी से बंशीधर भगत और खटीमा से पुष्कर सिंह धामी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.