उत्तराखंड: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर जिस्म से खेला! शादी का नाम लेते हो गया रफूचक्कर

देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता मेरठ की रहने वाली है। वही देहरादून में पढ़ाई करने आई थी। आरोप है कि पिछले 3 साल से शादी का झांसा देकर आरोपी गगन सहदेव अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसके साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट कर रहा है।

हैरानी की बात तो ये है कि महिला कई बार गर्भवती भी हुई। लेकिन आरोपी हर बार जबरन गर्भपात करवाता था। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने शादी के लिए 10 लाख रुपए की डिमांड रख दी।

पीड़िता ने बताया कि नशे के आदी गगन ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.