CBSE बोर्ड: 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट आने ही वाली है, प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर सामने आई बड़ी खबर!

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही 10वीं और 12वीं क्लास के लिए बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करेगा।

छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डेटशीट सांझा की जाएगी। सीबीएसई द्वारा यह पहले ही घोषित किया जा चुका है कि बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जाएगी, लेकिन अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए विषय वार डेटशीट जारी नहीं की गई है। सीबीएसई ने अभी तक इस विषय में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में डेटशीट जारी की जा सकती है। बोर्ड का कहना है कि जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए विषयवार डेटशीट जारी की जाएगी। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनवरी महीने से 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू कर दी जाएगी।

सीबीएसई बोर्ड ने प्रैक्टिकल को लेकर एक आधिकारिक नोटिस पहले ही जारी कर दिया है। सीबीएसई के नोटिस के मुताबिक प्रैक्टिकल, 1 जनवरी 2023 से शरू होंगे। प्रैक्टिकल की अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जा सकते हैं। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू होने हैं।

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के साथ-साथ देशभर में फैले अपने स्कूलों को भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, छात्रों को प्रैक्टिकल के शेड्यूल के मुताबिक, स्कूलों में उपस्थित होना होगा। सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक, प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल देने का दूसरा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। ऐसे में यह जरूरी है कि छात्र तय तिथि पर प्रैक्टिकल्स में शामिल हो। सभी छात्रों को उनके स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल की तारीख और प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित करवाई गई थी। यानी पूरे वर्ष में बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित की गई थी। हालांकि इस वर्ष ऐसा नहीं है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं कोरोना काल से पहले की ही तरह सामान्य तौर पर आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सीबीएसई ने बोर्ड ने सभी संबंधित स्कूलों को 1 जनवरी से शुरू हो रहे प्रैक्टिकल तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लेने के स्पष्ट निर्देश भी जारी किए हैं।

सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही टाइम-टेबल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि उन्हें किसी भी अन्य डेट शीट या सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली जानकारी से भ्रमित नहीं होना चाहिए। किसी भी जानकारी की पुष्टि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.