हरिद्वार: CDS बिपिन रावत की बेटियों ने माता-पिता को दी आखिरी विदाई, गंगा में विसर्जित की अस्थियां

CDS बिपिन रावत की दोनों बेटियों ने शनिवार को माता-पिता की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया।

जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार को दोनों की बेटियों कृतिका और तारिणी ने माता-पिता की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित किया। पुरोहित आदित्य वशिष्ठ की ओर से अस्थियों का विसर्जन कराया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीआईपी घाट पहुंचकर सीडीएस रावत की दोनों बेटियों से मुलाकात की और फिर रवाना हो गए। इस मौके पर सीएम धामी के साथ  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, ऋषिकेश मेयर अनीता मौजूद रहीं। 

जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को पंच तत्व में लीन हो गए थे। तमिलनाडु के कुन्नूर में उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधिलिका, समेत 14 सेना के अफसर की मौत हो गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.