उत्तराखंड में बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा, विदेश से लौटे 224 लोग लापता

एक नवंबर से अब तक देहरादून में 632 लोग विदेश से आए हैं। जिसमें से 224 लोग लापता है। जिनको ढ़ूंढा जा रहा है।

हर बढ़ते दिन के साथ देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के केस बढ़कर 33 हो गए। अब उत्तराखंड में ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा बढ़ गया है। दरअसल देहरादून में पिछले 40 दिन में विदेश से लौटे 224 लोग ‘लापता’ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन लोगों को ट्रेस नहीं कर पा रहा। किसी का नंबर बंद है तो किसी ने गलत नंबर दिया हुआ है। कई के पते भी गलत निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों को ढूंढने के लिए अब एलआईयू और स्थानीय पुलिस की मदद लेगा। डिपार्टमेंट की तरफ से ऐसे लापता लोगों की सूची भी पुलिस को सौंप दी गई है।

एक नवंबर से अब तक जिले में 632 लोग विदेश से पहुंचे हैं। सर्विलांस टीम (Uttarakhand Omicron virus) इन्हें ट्रेस कर आइसोलेट कर रही है। चिंता वाली बात ये है कि इनमें से 224 लोग ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं, जो विभिन्न देशों से लौटे हैं। देहरादून सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि भारत सरकार के आदेशानुसार विदेश से आने वाले लोगों को सात दिन तक घर में क्वारंटीन रहना है। आठवें दिन कोरोना जांच करानी है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी सात दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.