दुखद खबर! ग्वालदम-थराली हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर

चमोली जिले से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ग्वालदम-थराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाला गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में एक शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि घटना में शिक्षक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे आपातकालीन सेवा 108 के जरिए थराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

कार सवार दंपति गुरुवार की देर शाम करीब पौने पांच बजे बैजनाथ(बागेश्वर) से अपने घर देवराड़ा, थराली वापस लौट रहे थे। तभी थराली से करीब 8 किमी पहले ग्वालदम की ओर थाला गांव के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जिससे शिक्षक नंदन सिंह गुसाईं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पत्नी बुरी तरह से घायल हुई है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.