चंपावत उपचुनाव: सीएम धामी के लिए सीएम योगी ने मांगा वोट, धामी ने बुलडोजर को लेकर किया बड़ा ऐलान!

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने के लिए शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

टनकपुर में सीएम धामी के समर्थन में रोड शो करने के बाद सीएम योगी सहित तमाम भाजपा नेता जनसभा स्थल पहुंचे। जनसभा स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने योगी-योगी के नारे लगाने शुरू किए। मुख्यमंत्री धामी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम योगी के रोड शो के दौरान बुलडोजर फिर छाया रहा। सीएम योगी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत व आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और जनता के आशीर्वाद से मुझे दोबारा देवभूमि की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूपी में हम हर दिन अपराध की खबरें सुनते थे, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा बुलडोजर चलाया कि अपराधी अब कांपते हैं। कहा कि हर गलत काम पर सीएम योगी का बुल्डोजर चलता है। धामी ने कहा कि यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बुलडोजर चलेगा और महाराज के बुल्डोजर का असर उत्तराखंड में भी होगा। सीएम ने चंपावत की जनता से 31 मई को भारी संख्या में मतदान करने के लिए मतदान स्थल तक पहुंचने की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले देवभूमि को नमन किया। कहा कि मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद इस बार सीएम धामी को मिलेगा। योगी ने कहा कि चंपावत की जनता के पास इस बार एक बड़ा अवसर है। इस क्षेत्र के विकास के लिए यहां की जनता को सीएम धामी को अपना समर्थन देना होगा। कहा कि देवभूमि का विकास आज हर कोई देख रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पूरे देश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि धामी चुनाव जीतेंगे इस बात पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन जब तक सफलता हाथ में न आ जाए तब तक हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए। कहा कि चंपावत की स्थापना 1957 में हुई थी। राज्य जल्द ही अपने गठन के 25 साल पूरे करेगा। यहां के लोगों की विकास, पर्यटन और रोजगार से जुड़ी आकांक्षाएं हैं। अब उनकी पूर्ति होगी मुख्यमंत्री धामी पूरी करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंपावत की जनता को अपना मुख्यमंत्री चुनने का सौभाग्य मिल रहा है। कहा कि उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व अब चंपावत करता दिखाई देगा। सीएम धामी की जीत से यहां के लोग एक नया इतिहास लिखेंगे। उन्होंने जनता से 31 मई को भारी मतों से सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही लोगों से संकल्प कराते हुए नारा दिया कि पहले मतदान फिर जलपान। इसी के साथ उन्होंने अपना संबोधन खत्म किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.