नेपाल के सरकारी कृषि विकास बैंक को हैक कर 5 करोड़ रुपये निकालने के मामले में उत्तराखंड के चंपावत के हैकरों का नाम सामने आया है।
इस मामले में कुल तीन व्यपारियों के नाम सामने आए हैं। जिसमें से एक आरोपी को नेपाल पुलिस ने गड्ढा चौकी महेंद्र नगर नेपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए काठमांडू ले गई है। गौरलतब है कि पिछले साल नेपाल के सरकारी कृषि विकास बैंक को हैक कर करीब पांच करोड़ रुपये चोरी हुई थी। जांच में पता चला कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के संगठित गिरोह के पूरी घटना को अंजाम दिया। जिसमें महेंद्रनगर नेपाल निवासी यज्ञराज भट्ट के खाते में 45 लाख रुपए हैकर्स ने ट्रांसफर किए थे। जिसके बाद नेपाल पुलिस ने यज्ञराज को गिरफ्तार कर लिया था।
कोर्ट में पेश किए जाने पर यज्ञराज ने बनबसा के एक व्यापारी का नाम बताया। जिसके बिना पर नेपाल पुलिस ने तीन दिन पहले गड्ढा चौकी के पास से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया। आगे की जांच में पता चला कि बनबसा मीना बाजार के एक व्यापारी और उसके एक भतीजे और एक दूसरे व्यापारी की इस मामले में संलिप्तता का पता चला।
नेपाल पुलिस के मुताबिक बनबसा के पकड़े गए व्यापारी का भतीजा पिछले साल हैकिंग गिरोह के संपर्क में आया था। जिसके बाद पकड़े गए व्यापारी के भतीजे ने हैकिंग कर उड़ाए गए रुपयों में से महेंद्रनगर के नागरिक यज्ञराज से संपर्क कर उसके खाते में 45 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। जबकि 40 लाख रुपये दोनों के बीच हुई सहमति से बनबसा निवासी अपने चाचा को दिए थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.