फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक, अलगे तीन दिनों में राज्य में बारिश और बर्फबारी होगी।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 21 मार्च तक राज्यभर के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में 20 मार्च को ज्यादातर जगहों पर बारिश होनी की संभावना है। वहीं, पहाड़ों में 3 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई वाले जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में अच्छी गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं, शनिवार को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिला। अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिनों पहले राजधानी का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार पहुंच गया था। वहीं, गुरुग्राम में शनिवार को भारी बारिश हुई। सेक्टर 37 D में जल जमाव हो गया। ऐसे में वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद साइबर सिटी के कई इलाकों में लोगों को जल जमाव की परेशानी से जूझना पड़ा। इससे पहले मौसम विभाग ने 17 मार्च से लेकर 20 मार्च तक भारी बारिश और ओलावर्ष्टि का येलो अलर्ट जारी किया था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.