उत्तराखंड में एक बार फिर सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। इस बार भीषण सड़क हादसा चमोली में हुआ है।
गैरसैंण ब्लाक के आदिबदरी-सुगढ़-सिलपाटा मोटर मार्ग पर 300 मीटर गहरी खाई में एक कार जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, व्यक्ति घायल हो गया। कार में सवार सभी लोग राजकीय इंटर कॉलेज सिलपाटा में शिक्षक थे। हादसे में मारे गए दोनों शिक्षक देहरादून के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ को कार के खाई में गिरे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जब एसडीआरएफ की टीम खाई में उतरी तो उसने देखा की दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक व्यक्ति घायल हालत में खाई में पड़ा था। उसे तुंरत निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान 45 साल के उमेद सिंह नेगी और 45 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति का नाम ललित है, वो हल्द्वानी के रहने वाले हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.