बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के रावल उत्तराखंड के लिए रवाना, पूजा करा पाने पर फिर भी सवाल

कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार बदरीना और केदारनाथ में पूजा कराना भी मुश्किल हो रहा है। पहले सरकार ने ये फैसला किया कि इस बार की पूजा ऑनलाइन कराई जाए।

जिसका काफी विरोध हो रहा है। अब खबर है कि दोनों धामों के रावल उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुके हैं। इनके जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन इनके पहुंचने के बाद भी पूजा करा पाने पर सवाल है। क्योंकि केदारनाथ धाम के कपाट 29 और बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेगा। लॉकडॉउन के नियम के मुताबिक प्रदेश के बाहर से आने वालों को कम से कम 14 दिन क्वारंटीन करना है। दिक्कत ये है कि कपाट खुलने तक ये वक्त पूरा नहीं होगा। ऐसे में सवाल है कि फिर पूजा कैसे होगी और कौन कराएगा। आपको बता दें कि कपाट खुलने के समय होनी वाली मुख्य पूजा रावल ही कराते हैं।

धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक दोनों रावलों के पहुंचने सबसे पहले  उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण और टेस्ट निगेटिव होने पर ही रावल पूजा में शामिल हो पाएंगे। आपको बता दें कि चारधाम यात्रा की शुरुआत ही कपाट खुलने के साथ होती है। इस वक्त कपाट ऐसे वक्त में खुल रहा है जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।

सतपाल महाराज ने कहा है कि लोगों को सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन भी करना होगा और पंरपराओं को भी निभाना होगा। इसके लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर हाल में पंरपरा का पालन करते हुए कपाट खुलवाने की कोशिश कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.