मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज शाम दिल्ली दौरे के लिए रवाना होगें। अपने तीन दिवसीय इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री उन्हें हरिद्वार कुंभ में आने का निमंत्रण दें सकते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान वह उत्तराखंड के लिए कुछ नई योजनाओं की सौगात मांगने के साथ ही राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी देंगे। इसके अलावा लंबित योजनाओं पर चर्चा करने के साथ ही इनकी मंजूरी के संबंध में बात कर सकते हैं। बता दें मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत का यह दिल्ली का दूसरा दौरा है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर कई विषयों पर चर्चा की। साथ ही जेपी नड्डा को कुंभ में आने का न्योता दिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.