फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना कहर किस कदर बढ़ गया है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि राज्य में अब आम ही नहीं खास भी इस वायरस के चपेट में आ गए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना के 42 हजार मामलों के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सीएम त्रिवेंद्र रावत के ओएसडी गोपाल सिंह रावत का कोरोना के चलते निधन हो गया है।
बताया जा रहा है कि सीएम के ओएसडी गोपाल रावत कोरोना से संक्रमित थे और एम्स में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भी गोपाल सिंह के निधन पर दुख जताया है।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मेरे विशेष कार्याधिकारी रहे गोपाल रावत जी का निधन, मेरे लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। वे एक कुशल और योग्य अधिकारी थे। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें। श्री गोपाल रावत जी के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.