उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंगला माता का मंदिर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जनपद चम्पावत में स्थित हिंगला माता मंदिर प्राकृतिक सुरम्यता से परिपूर्ण है।
सीएम धामी ने कहा कि घने बांज के वृक्षों से आच्छादित यह प्राचीन मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। अपने चम्पावत आगमन पर मां का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।
चम्पावत में कहा हैं हिंगला माता का मंदिर?
हिंगला देवी मंदिर चम्पावत जिले के दक्षिण में पहाड़ो की चोटी पर घने बांज के जंगलो के बीच में है। यह देवी पीठ इस इलाके के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर में देवी हिंगला को ‘मां भवानी’ के रूप में पूजा जाता है। हिंगला देवी मंदिर की प्राकर्तिक छटा अत्यधिक अनमोल है और इस पवित्र स्थल से पुरे चम्पावत शहर के दर्शन किए जा सकते हैं।
हिंगला देवी का मंदिर करीब डेढ़ साल दशक पहले तक एक छोटे से स्थान पर था और उस स्थान पर एक कुतिया भी बनी थी। देवी भक्त ग्राम पवेत निवासी सतीश पांडेय के अथक प्रयासों से वर्तमान समय में भव्य मंदिर और छोटी सी धर्मशाला का निर्माण भी हो चूका है। हिंगलादेवी मंदिर के बारे में यह कहा जाता है कि इस स्थान से मां भगवती अखिल तारणी चोटी तक झुला (हिंगोल) झूलती थीं। यही वजह है कि इस स्थान को “हिंगला देवी” कहा जाता है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.