देहरादून में सीएम धामी ने UPCL, UJVNL और PITCUL की विभिन्न परियोजनाओं का किया वर्चुअली शुभारंभ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में UPCL, UJVNL और PITCUL की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअली शुभारंभ किया।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि इन परियोजनाओं के प्रारंभ होने से बेहतर विद्युत आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त होगा जोकि ‘समृद्ध व आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ के लक्ष्य की प्राप्ति में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ना सिर्फ अपना बल्कि पूरे देश की ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने में संभव है। आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण के लिए ऊर्जा का सेक्टर बहुत महत्वपूर्ण है। इन योजनाओं से मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति और गुणवत्ता में सुधार होने के कारण जनता को सुविधा होगी।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है, इस दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं। हमारे प्रदेश में जल विद्युत की अपार संभावनाएं हैं। हम 20000 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। जो कानून जनोपयोगी नहीं है उसे केंद्र सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया है, हम भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.