उत्तराखंड के मदरसों को लेकर सीएम धामी का बड़ा ऐलान! जानें सरकार क्या कर रही है तैयारी

उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के चैयरमैन के मदरसों की जांच कराने के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मदरसों को लेकर समय-समय पर तमाम तरीके की बातें सामने आती रहती हैं। ऐसे में जांच होना आवश्यक है ताकि सच सामने आ सके। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में भी तेजी से मदरसों की जांच के साथ साथ अवैध मदरसों को धवस्त किया जा रहा है।

इसी तर्ज पर अब उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे कराए जाएंगे। दरअसल, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष बनने के बाद शादाब शम्स ने वक्फ बोर्ड से जुड़ी ऐसी संपत्तियों का सर्वे कराने की बात कही है, जिन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। साथ ही शादाब शम्स ने सरकार से सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे होने की भी बात कही है। शादाब शम्स के इस बयान की तारीफ भी की जा रही है। लेकिन उनका एक बयान ऐसा है जिसको लेकर उत्तराखंड में मुस्लिम समुदाय उनके विरोध में खड़ा हो गया है।

असल में शादाब शम्स ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मजारों में से हरिद्वार के पिरान कलियर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिरान कलियर मानव तस्करी और नशे का अड्डा बनता जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है। इसके लिए उन्होंने एक स्थानीय अभिसूचना इकाई की रिपोर्ट का भी हवाला दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें दारुल उलूम कादरिया सांवरिया के प्रबंधक ने भी पत्र भेजकर यह जानकारी दी है।

उनके इस बयान पर सरकार की ओर से कोई भी टिप्पणी नहीं आई है। लेकिन बोर्ड की संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर सरकार ने साफ किया है कि ऐसे अवैध कब्जों पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शादाब शम्स के मदरसों में होने वाले सर्वे पर साफ कहा है कि मदरसों में सर्वे की जरूरत है और उत्तराखंड के मदरसों में जल्द ही सर्वे कराया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.