जोशीमठ पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- भ्रम फैलाया जा रहा, 70 फीसदी लोग जी रहे सामान्य जीवन

जोशीमठ को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहम बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जोशीमठ में 70 फीसदी लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं। जोशीमठ में जहां भी भू धंसाव की घटना हुई है, वहां राहत बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं। उन इलाकों में भी स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने कहा अभी हम चारधाम यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं। सीएम धामी ने कहा जोशीमठ को लेकर जितना बताया और दिखाया जा रहा है, उतनी समस्या कहीं नहीं हैं। सीएम ने कहा उत्तराखंड में सब कुछ सामान्य है। सीएम धामी ने जोशीमठ के हालातों को लेकर बताया कि एनडीआरएफ एसडीआरएफ के लोग प्रभावितों की मदद के लिए तैनात हैं।

साथ ही पुनर्वास कार्यों पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चार महीने बाद 2023 की चारधाम यात्रा प्रारम्भ होनी है। ऐसे समय में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि पूरा जोशीमठ क्षेत्र ही असुरक्षित है। सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर कई भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा जोशीमठ में 70 प्रतिशत दुकानें खुली हैं। सभी आवश्यक कामकाज सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ के हालातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा चुके हैं। केंद्र भी लगातार यहां के हालातों पर नजर बनाए हुए है। आपको बता दें जोशीमठ में अभी तक 849 इमारतों में दरारें आयी हैं। अभी तक 250 परिवारों को वहां से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। जोशीमठ में धामी सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.