CM तीरथ सिंह रावत ने कहा 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय

त्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि अत्यंत ही कठिन समय में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से तमाम समस्याओं का समाधान किया है वह काबिले तारीफ है।

18 प्लस के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन वह गरीबों को मुफ्त राशन की व्यवस्था कराने के लिए वह प्रधानमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना की तरह पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है।

तीरथ सिंह रावत ने यह बात आज उत्तराखंड भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली में कहीं। उन्होंने कहा कि अपने 2 दिन के दौरे में उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम नेताओं से मुलाकात कर राज्य के ताजा राजनीतिक और आर्थिक व विकास के मुद्दे पर बात की है तथा कोरोना की स्थिति व स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ माह में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में 9-10 गुना सुधार किया गया है। ऑक्सीजन का उत्पादन क्षमता से लेकर ऑक्सीजन व आईसीयू बेडों की संख्या बढ़ाने से लेकर नयेे अस्पतालों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि हम कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार हैं। कहा कि दूसरी लहर लगभग समाप्त हो चुकी है।

चारधाम यात्रा के शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को अभी स्थगित रखा गया है अभी आने वाले समय में कोरोना की स्थिति देखकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चुनावी रणनीति पर विचार किया गया है उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को बद्रीनाथ के लिए किए जा रहे कार्यों के लोकार्पण के लिए न्योता भी दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.