CM तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2078 और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और यह पर्व नवीन उत्साह के साथ राष्ट्र और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है। शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति हो, नवरात्रि के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नववर्ष राष्ट्र व आपके लिए शुभकारी हो, प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे और आप की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो, मेरी मां भगवती से यही प्रार्थना है।

उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुरूआत के पावन अवसर पर मेरा आप सभी प्रदेशवासियों से विनम्र निवेदन है कि यह पर्व हर्षोल्लास से मनाएं, परंतु इस दौरान कोविड को लेकर सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।

जनता से उन्होंने सामाजिक दूरी बनाए रखकर, मास्क पहनकर और समय-समय पर हाथ धोकर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने की अपील की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.