उत्तराखंड: हाईटेक हुई त्रिवेंद्र सरकार, ई-कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

उत्तराखंड की सरकार सोमवार को ऐतिहासिक शुरूआत की। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में ई-कैबिनेट बैठक की। बैठक में सात प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसमें से 6 प्रस्ताओं पर कैबिनेट में मुहर लगा दी।

कैबिनेट के अहम फैसले:

  • कैबिनेट ने गन्ना समर्थन मूल्य को मंजूरी दी
  • सरकार मानसरोवर यात्रा के लिए प्रदेश के लोगों को 25 हजार की जगह 50 हजार का अनुदान देगी।
  • गंगा गाय महिला डेयरी का लाभ कॉपरेटिव के मेंबर के सभी सदस्यों को मिलेगा। योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • राजकीय महाविद्यालय में खाली पड़े प्रवक्ता के पदों को भरा जाएगा। एक साल के लिए अनुबंध के तहत भरने पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। प्रधानचार्य को पद भरने का अधिकार मिलेगा।
  • केदारपूरी में आपदा प्रभावितों के लिए सरकार भवन बनाएगी। पहले सीसीआर से भवन निर्माण को सरकार ने मंजूरी दी थी।

क्या है ई-कैबिनेट:

ई-कैबिनेट का मकसद बेहतर तरीके से कार्रवाई करना है। भविष्य में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कागज की जगह अब ऑनलाइन प्रस्ताव बनकर जाएगा। इसके प्रयोग से जहां पर्यावरण मित्र के माध्यम से कागज की बचत होगी। वहीं, संस्थागत मेमोरी के जरिए पूर्व की कैबिनेट जानकारी को प्राप्त करना भी आसान होगा। लेस पेपर व्यवस्था को प्रोत्साहित करना और संस्थागत मेमोरी को विकसित करना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.