नैनीताल के लोगों को सीएम देंगे करोड़ों का तोहफा! इस दिन करेंगे ये बड़ा ऐलान

नैनीताल वासियों को सीएम त्रिवेंद्र रावत की ओर से जल्द ही करोड़ों रुपये की सौगात मिलने जा रही है। ये सौगात सीएम के जिले दौरे के दौरान मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आगामी एक अक्टूबर को नैनीताल जनपद के दौरे पर आयेंगे और इस दौरान वह 120 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ साथ जनकल्याणकारी नवाचार कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री रावत अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचेंगे और सबसे पहले हल्द्वानी स्थित तहसील परिसर में दो एम्बुलेंस सेवा, पशु सेवा वाहन, हिलांश किचन, म्यूरल्स जनता को समर्पित करेंगे।

इसके बाद सीएम रावत डॉ. सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाओं, आधुनिक जांच उपकरणों, ब्लड सेपरेशन यूनिट और एलाइजा रीडर विद वाशर मशीन का लोकार्पण करेंगे। यही नहीं हल्द्वानी में ही सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जन औधषि केन्द्र का शुभारंभ करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.