उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराज्यीय बसों के संचालन को दी मंजूरी, जानिए क्या है प्लान

कोरोना काल के बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अनलॉक- 4 के तहत अंतरराज्यीय बसों के संचालन को मंजूरी दे दी है।

सीएम ने उत्तराखंड परिवहन निगम को अंतरराज्यीय बसों के संचालन के लिए कुछ शर्तों के साथ हरी झंडी दी है। इसके साथ ही राज्य परिहवन निगम ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल,  हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के लिए 100-100 बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। शर्तों के अनुसार, इतनी संख्या में संबंधित राज्यों से भी वहां की सरकारी बसें उत्तराखंड आ सकेंगी। इस संबंध में शासन द्वारा अगले 2 से 3 दिनों के भीतर बसों के संचालन को लेकर एक एसओपी जारी की जाएगी।

एसओपी में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर रोडवेज स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग, दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता और स्वास्थ्य संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का जिक्र होगा। उत्तराखंड और यूपी और राजस्थान की बसों में किराए की दरों में असमानता है। एसओपी में किराए की दरों को लेकर भी स्थिति साफ की जा सकती है।

खबरों के मुताबिक, अंतरराज्यीय परिवहन मंजूरी देने के लिए सबसे बड़ी बाधा उत्तराखंड में आने वाले यात्रियों के पंजीकरण को लेकर सामने आ रही थी। ऐसे में अब इजाजत मिलने के बाद उत्तराखंड के बॉर्डर चेक पोस्ट पर ही यात्रियों का पंजीकरण होगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे की तर्ज पर यात्रियों की जांच के लिए टीम की तैनाती की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.