दो भावुक तस्वीरें: उत्तराखंड में पिता को दी जा रही थी मुखाग्नि, राजधर्म निभाते हुए इस काम में जुटे थे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के गंगा तट पर मंगलवार सुबह कर दिया गया।

कोरोना लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के अंतिम संस्कार में सीएम योगी शामिल नहीं हुए। इस दौरान दो भावुक तस्वीरें सामने आईं। एक तरफ पिता को मुखाग्नि दी जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी पूरी कर्मठता के साथ राजधर्म का पालन कर रहे थे। जिस समय उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जा रहा था उस समय सीएम योगी यूपी जनता को कोरोना से बचाने के लिए उठाए गए कमदमों की समीक्षा कर रहे थे।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

दिल में पिता को खोने का दर्द दुनिया से छिपाए सीएम योगी ने लखनऊ में कोरोना वायरस के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उनके चेहरे पर पिता को खोने का दर्द साफ देखा जा सकता था। उन्होंने खुद से ऊपर राजधर्म को आगे रखा और पिता के अंतिम संस्कार में नहीं गए। पिता को भगवान कहने वाले योगी आत्यनाथ ने देश और प्रदेश के लिए उस लम्हे को भी कुर्बान कर दिया, जिसमें वे अपने पिता की आखिरी झलक देख सकते थे।

ऋषिकेश के गंगा तट पर सीएम योगी के पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां प्रशासन की ओर से पहले ही कर दी गई थी। मोक्षदायिनी मां गंगा और हिंवल नदी के संगमतट पर स्थित फूलचट्टी घाट पर उनका अंतिम संस्कार विधिवत मन्त्रोच्चारण के साथ किया गया।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

सोमवार शाम को उनके पार्थिव शरीर को विशेष एम्बुलेंस द्वारा दिल्ली एम्स से उनके निवास स्थान पंचूर लाया गया था, जंहा आज सुबह उनके अंतिम दर्शन के बाद सुबह 8 बजे उनकी शव यात्रा शुरू हुई। फूलचट्टी स्थित शवदाह गृह में सुबह दस बजे योगगुरु स्वामी रामदेव के द्वारा मन्त्रोच्चारण के साथ उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सम्पन हो गया।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार को पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव पहुंचा था। दिल्ली के एम्स अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए पार्थिव शरीर को गांव तक लाया गया था। सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने दिल्ली एम्स में सोमवार की सुबह 10:44 पर अंतिम सांस ली थी।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे। वो करीब 3 महीने से बीमार चल रहे थे। उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह हैं, वहीं, दूसरे नंबर पर योगी आदित्यनाथ हैं। उनके अलावा उनके तीसरे बेटे शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवारत हैं और चौथे पुत्र महेंद्र बिष्ट पत्रकार हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.