उत्तराखंड: पहाड़ी संगीतकार बीके सामंत गीत के जरिये कोरोना को लेकर लोगों को कर रहे जागरुक, लॉकडाउन पर सुनिये उनका नया गाना

कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए देशभर के कलाकार अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि कैसे वो घर पर रह कर कोरोना को मात दे सकते हैं।

इसी कड़ी में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक बीके सामंत ने अपनी सुरीली आवाज में लोगों को जागरुक करने के लिए एक गीत गाया है। उनका ये गाना सोशल मीडिया पर काफी पापुलर हो रहा है। गाने में वो लोगों को जागरुक करते नजर आ रहे हैं। बीके सामंत लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो लॉकडाउन का सही से पालन करें और अपने घरों में ही रहें। गीत के आखिरी में वो लोगों से लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी कर रहे हैं। सुनिये उनका नया गीत

बीके सामंत बेहद प्रसिद्ध लोक गायक हैं। वो अपने गीतों के जरिये पहाड़ों की संस्कृति को देश-विदेश में नई पहचान दिला रहे हैं। चम्पावत जिले के लोहाघट नगर पंचायत के सिंगड़ा गांव से नाता रखने वाले बीके सामंत पहाड़ी गीत पसंद करने वालों के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनका ‘थल की बजार’ थिरकने पर मजबूर कर देता है तो वहीं इनका गीत ‘तू एजा ओ पहाड़’ सबकी आंखें नम कर देता है।

यूट्यूब पर अपनी अलग पहचान बना चुके बीके सामंत के गीतों पर लाखों-करोंड़ों में व्यूज होते हैं। बीके सामंत फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं। पहाड़ों के दुख और पलायन की वजह से सूने हो रहे पहाड़ों के ऊपर बना ये गाना भी लोगों के बीच बहुत काफी पसंद किया जाता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.