उत्तराखंड के युवाओं का कोस्टगार्ड में नौकरी पाने का सपना होगा पूरा, देहरादून में तटरक्षक भर्ती केंद्र का शिलान्यास

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अब इंडियन कोस्टगार्ड (भारतीय तटरक्षक बल) में नौकरी का मौका मिलेगा।

प्रदेश के जो युवा भारतीय तटरक्षक बल में जाने का सपना देख रहे थे। उनका सपना जल्द ही पूरा होगा। राज्य सरकार ने युवाओं के सपने को पूरा करने के लिए देहरादून में देश के पांचवें कोस्टगार्ड भर्ती केंद्र का शिलान्यास कर दिया है। कुआंवाला में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेश राजेंद्र सिंह और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र का शिलान्यास किया।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस संबंधन में अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, “कुआंवाला में कोस्टगार्ड के महानिदेश राजेंद्र सिंह जी के साथ कोस्टगार्ड भर्ती केंद्र का शिलान्यास किया। ये देश का पांचवां कोस्टगार्ड भर्ती केंद्र है, जिससे उत्तराखंड के युवाओं को कोस्टगार्ड में सेवा देने के भरपूर अवसर मिलेगा। यूपी, हरियाणा, हिमाचल के युवाओं को भी इससे फायदा मिलेगा।”

भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेश राजेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि ये पहला केंद्र है जो सिर्फ भर्ती के मकसद से खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल दुनिया में शीर्ष पर है। तटरक्षक बल की दून में भर्ती केंद्र होने से आसपास के राज्यों के युवाओं के लिए भी नौकरी पाने का मौके मिलेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.