उत्तराखंड से लखीमपुर कूच करेंगे पूर्व CM हरीश रावत, साथ होंगे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता

गुरूवार को उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी लखीमपुर कूच करेंगे।

आपको बता दें, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को उधमसिंह नगर के बाजपुर से गदरपुर-रुद्रपुर-किच्छा-बरेली होते हुए सीतापुर के लिए कूच करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी कृषि कानूनों को निरस्त करने, लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की निर्मम हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर सीतापुर कूच करेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे बताया कि इसके तहत प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता गुरूवार को मंडी मैदान बाजपुर से सुबह 10 बजे गदरपुर से लखीमपुर खीरी होते हुए सीतापुर जाएंगे। कूच कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। खबरों की मानें तो इस दौरान करीब 1000 वाहनों का काफिला होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.