उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिए बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, पढ़ लीजिए नई गाइडलाइन

देश के साथ ही प्रदेश में भी भले ही कोरोना के केस कम हो रहे हों, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है।

प्रदेश में अब 12 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि इस बार पहले के मुकाबले आम लोगों को कई तरह ही रियायत दी गई है। अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ शादी समारोह में 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत है। शव यात्रा में भी अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोचिंग संस्थान अब 50 फीसदी क्षमता के साथ खोल जा सकेंगे, लेकिन स्कूल, कॉलेज को अभी बंद रखने का आदेश है। इस दौरान ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। सभी तरह की सामाजिक, राजनीतिक, खेल का आयोजन, सांस्कृतिक समारोह अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

इसके अलावा प्रदेश में सभी संरक्षित क्षेत्र, टाइगर रिजर्व, चिड़ियाघर और वन विभाग के अधीन आरक्षित वन पार्क कोरोनावायरस प्रोटोकॉल के साथ खोले जा सकेंगे। बाहर से प्रदेश में आने वाले सभी लोगों को अधिकतम 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अगले आदेश तक अनिवार्य रहेगी। बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से स्मार्ट सिटी के वेब पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। दुकान सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि इस दौरान साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। राज्य के सभी जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। राज्य में खेल संस्थान, स्टेडियम और खेल के मैदान 18 साल के ऊपर वाले खिलाड़ियों के लिए 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। होटल रेस्टोरेंट भोजनालय और ढाबे 50 फ़ीसदी को बता के साथ खुलेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

14 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

14 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.