बड़ी खबर: उत्तराखंड में 18 मई तक कोरोना कर्फ्यू का ऐलान, लॉकडाउन जैसी रहेंगी पाबंदियां, जानें क्या है सर्तें?

देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज कोरोना प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

कोरोना का काबू करने के लिए एक बार फिर राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है। उत्तराखंड में 11 मई लेकर 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा।

सिर्फ कल 1 बजे तक खुलेंगी फल, दूध, सब्जी, मास मछली और आवश्यक सेवाओ की दुकानें। शराब और बार पूर्ण रूप से बंद।

अंतरराज्यीय परिवहन में 50 फीसदी अनुमति,कारण बताना पड़ेगा। 3 मई को केवल 1 बजे तक राशन की दुकानें खुली रहेगी।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि लोगों की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने किया बड़ा फैसला अब 11 मई से लेकर 18 मई तक पूरे राज्य में जारी रहेगा कोविड-19 कर्फ्यू।

इस कर्फ्यू के दौरान प्रदेश में पूरी तरह से सभी गतिविधियां बंद रहेंगी वहीं 13 मई को राशन की दुकानें खुलेंगी, इसके साथ ही फल सब्जी और मांस की दुकानें 7 बजे तक खुली रहेंगी।

वहीं अन्य राज्यों से जो भी यात्री प्रदेश में आएंगे उनको 72 घंटे पूर्व की covid रिपोर्ट अपने साथ लानी होगी इसके साथ ही स्मार्ट पोर्टल है में भी रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके साथ ही प्रदेश के वह व्यक्ति जो दूसरे राज्यों से अपने गांव में वापस लोटेंगे उनके लिए भी ग्राम स्तर पर कोविड सेंटर बनाए जाएंगे जहां उन्हें कम से कम 7 दिन तक रहना होगा।

वहीं प्रदेश के अंदर भी यदि कोई व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता है तो कम से कम वाहन में 50% व्यक्ति ही बैठकर जा सकते हैं और इसके साथ ही किसी वाजिब कारण से ही वह यात्रा कर सकेंगे।

वही शादी समारोह में अब सिर्फ 20 व्यक्ति ही सम्मिलित हो सकेंगे इसके साथ ही शराब की दुकान है इस दौरान पूरी तरह से बंद रहेंगी।

वही शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कल से उत्तराखंड में 18 से 45 साल के युवाओं के लिए कोविड-19 वेक्सिनेशन का अभियान शुरू हो जाएगा जिसमें 18 से 45 साल के सभी लोग कोविड-19 वेक्सिनेशन की डोज लगाएंगे। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून के राधा स्वामी सत्संग प्रांगण में जाकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.