उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार के वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अफसरो को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने ये आदेश जारी किए है। सरकार ने विभिन्न कार्यों तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, प्रवासी मूवमेंट, ग्रामीण क्वारेंटीन सेंटर, होम आइसोलेशन आदि व्यवस्थाओं की प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से कार्यवाही अनुपालन से प्रत्येक दिवस मनीषा पंवार अपर मुख्य सचिव नियोजन को अवगत कराया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव द्वारा दैनिक रूप से समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों के माध्यम से कोविड—19 हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिसके बाद समय—समय पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। दवाइयों और ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए आईपीएस अमित कुमार सिन्हा, निवेदिता कुकरेती और वंदना को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आईएएस राधिका झा और नीरज खैरवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीएसआर फंडिंग के लिए आईएएस सचिन कुर्वे को बनाया गया है नोडल अधिकारी। ऑक्सीजन सप्लाई और रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पंकज कुमार पांडे को, आर राजेश कुमार को रेमडेसिविर इंजेक्शन के सही डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी दी गई है। रंजीत कुमार सिन्हा और केवल खुराना को ऑक्सीजन टैंकर और उनके ट्रांसपोर्टेशन जिम्मेदारी दी गई है।
हरीश चंद्र सेमवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रवासी लोगों के आवाजाही, उनके गांव में उनके क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जाने को लेकर आईपीएस मुख्तार मोहसीन को कोविड—19 में फायर सेफ्टी का नोडल ऑफिसर बनाया गया है। नितिन अग्रवाल और आशीष कुमार चौहान को होम आइसोलेशन कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। आईएस नीरज खैरवाल को ऑक्सीजन प्लांट्स में निर्बाध बिजली पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया हैै।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.