उत्तराखंड में कोरोना का कहर! 24 घंटे में 4339 नए केस, 49 की मौत, जानें किस जिले में कितने संक्रमित मिले

उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 4339 नए मामले सामने आए। संक्रमण से 49 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

राज्य कोविड-19 नियंत्रण केंद्र की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 29,949 हो गई है। अभी 27,690 की रिपोर्ट आना बाकी है।

सर्वाधिक संक्रमित शुक्रवार को भी देहरादून में ही निकले, जिनकी संख्या 1605 है। हरिद्वार में 1115, उधमसिंह नगर में 332 और नैनीताल में 317 संक्रमित मिले हैं। जबकि अल्मोड़ा में 131, बागेश्वर में 34 संक्रमित मिले हैं। यहां 52 संक्रमित व्यक्ति लापता भी हो गए हैं, जिनसे सम्पर्क नहीं हो पाने के कारण स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन दोनों परेशान हैं।

चमोली में 184, चम्पावत में 187, पौड़ी गढ़वाल में 243, पिथौरागढ़ में 40, रुद्रप्रयाग में 35, टिहरी गढ़वाल में 78 और उत्तरकाशी में कुल 38 नये कोरोना संक्रमित मिले।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

14 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.